फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   It rained in the hot sun, people were troubled by the humidity

Jalaun News: तेज धूप में हुई बारिश उमस से लोग हुए बेहाल

Mon, 19 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
It rained in the hot sun, people were troubled by the humidity
फोटो-19 धूप से बचाने के लिए बच्चे को गमछे में लपेटे मां
विज्ञापन

फोटो 20- खेत में पानी में बैठे पक्षी
तेज धूप में हुई बारिश उमस से लोग हुए बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। भीषण गर्मी में तेज धूप के साथ हल्की बारिश ने उमस गर्मी और बढ़ा दी। बारिश होने से लोग ठंडक होने का अनुमान लगा रहे थे। लेकिन बारिश होने से गर्मी से निजात नहीं मिली और उमस बढ़ गई।

रोज भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भीषण गर्मी ने अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ा दी है तो वहीं बिजली न आने से लोगों की रात की नींद हराम है। रविवार को भी तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ी। दोपहर में लपटों से लोग बचते दिखे। वहीं देर शाम को तेज धूप के साथ हल्की बारिश हुई। पांच मिनट की बारिश सिर्फ मिट्टी को गीला कर पाईं। बारिश होने के बाद भी लोगों के कदम नहीं थमें। बाजार में वाहन लोगों का आवागमन चालू रहा। बारिश होने के बाद लोगों ने गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद लगाई थी। लेकिन गर्मी ने और रफ्तार पकड़ ली। उमस से लोग बेहाल हो गए। बारिश होने के बाद भी धूप के तपन कम नहीं हुई। रात को भी उमस गर्म हवाओं से राहत नहीं मिली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार जल्द मौसम में बदलाव होगा और गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन लोगों को अभी भी गर्मी से परेशान है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed