फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Issue of electricity, canal and cow shed looms large on Farmer's Day

Jalaun News: किसान दिवस में छाया बिजली, नहर व गोशाला का मुद्दा

Thu, 22 Aug 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Issue of electricity, canal and cow shed looms large on Farmer's Day
उरई। सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का बुधवार को आयोजन किया गया। जिसमें बिजली विभाग, नहर विभाग व लघु सिचाई विभाग की अनियमिताओं का मुद्दा छाया रहा। इसके साथ ही गोशाला निर्माण में हो रही घटिया सामग्री की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने कमेटी का गठन कर जांच करने के निर्देश दि।
विज्ञापन

विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि लघु सिचाई विभाग में की गई बोरिंग में मिलने वाली सब्सिडी अभी तक लाभार्थियों को नहीं मिल पाई है। जानकारी पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी कुछ नहीं बोलता है। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही नहर विभाग में इस वर्ष हुई सफाई की जांच करवाने के लिए किसान नेताओं ने बात की, तो सीडीओ ने कमेटी बनवाकर जांच करने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए किसान नेताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कई ऐसे गांव हैं जहां खेतों पर बिजली के तार लटक रहे हैं, इसके साथ ही जगह जगह पर खंभे टूटे पड़े हैं, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस पर सीडीओ ने मामले को संज्ञान में लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बताया गया कि नुनवई में बन रही गोशाला में अनियमितताएं बरती जा रही हैं, घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिस पर सीडीओ ने कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीडी कृषि एसके उत्तम, कृषि अधिकारी गौरव यादव, किसान नेता, राजवीर जादौन, बलराम लंबरदार, द्विजेंद्र निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed