फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Issue of compensation for loss of crops raised on Farmer's Day

Jalaun News: किसान दिवस मेंं उठा फसलों के नुकसान की भरपाई का मामला

Thu, 19 Sep 2024 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Issue of compensation for loss of crops raised on Farmer's Day
उरई। विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने बिजली, नहर विभाग, नलकूप विभाग, फसल बीमा से संबंधित समस्याएं बताई। किसानों ने निशाने पर बिजली विभाग रखा। बारिश से फसलों के नुकसान की भरपाई करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही कर समय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निस्तारण से शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। डीएम ने जिले में बाढ़ एवं बारिश के कारण फसलों को हुई क्षति का 15 दिवस के अंदर सर्वे कराकर रबी रबी सीजन के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त व्यवस्था करें। उन्होंने जिले की गोशालाओं को ठीक कराने, नहरों के संचालन के लिए रोस्टर समय से जारी करने, खराब पड़े नलकूपों को सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह, बृजेश राजपूत, दिनेश प्रताप सिंह आदि ने किसानों की समस्याएं उठाई। इस दौरान उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, एलडीएम संदीप सिन्हा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मनोज अवस्थी, अधिशासी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड धर्मघोष, अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ, महेंद्र नाथ भारती के अलावा फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed