फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Investigation team found fault in development work

जांच टीम को मिली विकास कार्यों में गड़बड़ी

Sun, 24 Nov 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Investigation team found fault in development work
माधौगढ़ के गोपालपुर में जांच करती टीम - फोटो : ORAI
माधौगढ़। डीएम के निर्देश पर गोपालपुरा में हुए कार्यों की जांच करने पहुंची जांच टीम के सामने अनियमितताएं सामने आईं। चार हैंडपंपों के रिबोर में खर्च किए गए दो लाख रुपये का लेखा जोखा नहीं मिला। वही एक वर्ष पूर्व 14 वें वित्त से रास्ते में डलवाई गई मिट्टी पर जांच टीम ने नाराजगी जाहिर की। गांव में डाली जा रही सीसी रोड को जांच टीम ने डीएम के आदेश तक रोक लगा दी गई। जांच के दौरान गांव में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गोपालपुरा के आधा दर्जन ग्रामीणों की विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम बनाई है। जिसमें डीपीआरओ अभय कुमार, बीडीओ संदीप कुमार व एई उमराव सिंह शामिल है। टीम विकास कार्यों की जांच के लिए गांव पहुंची। जांच टीम को गांव में चार हैंडपंपों के रिबोर में खर्च हुए दो लाख रुपये का ब्योरा सचिव अश्वनी गुबरेले नहीं दे सके। टीम ने प्राथमिक विद्यालय से डाली जा रही सीसी मानक से न होने डीएम के आदेश तक रोक लगा दी।
विज्ञापन

जांच टीम ने एक वर्ष पूर्व 14वें वित्त से मशीन द्वारा रास्ते में डाली गई कच्ची मिटटी पर प्रधान शिव कुशवाहा व सचिव अश्वनी गुबरेले को फटकार लगाई। मनरेगा से मजदूरों द्वारा डलवाने का प्रावधान है। इसके बाद रामआसरे के मकान से भदोले तक, भगवानदास के मकान से जगमोहन, हैंडपंप से कोमल के मकान तक, लालाराम के मकान से हैंडपंप तक डाली सीसी का बारीकी से निरीक्षण किया। गांव में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। गांव में कराए गए कार्यों की जांच को लेकर अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed