{"_id":"5e88ba578ebc3e76d36ae79b","slug":"investigation-report-of-three-sent-from-district-came-negative-relief-orai-news-knp5537453176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से भेजी गई तीन की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से भेजी गई तीन की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, मिली राहत
विज्ञापन
उरई। जिले में कोरोना वायरस के लक्षण को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज में क्वारंटीन वार्ड में रखे गए तीनों मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से डाक्टरों व प्रशासन ने राहत की सांस ली। डीएम ने तीनों रिपोर्ट की जानकारी मीडिया को दी।
बता दें कि जिले में कोरोना वायरस को लेकर विदेश से जिले में आने वाले सभी व्यक्तियों को क्वारंटीन कर दिया गया था। इसमें जालौन की एक युवती हाल ही में विदेश यात्रा से लौटी थी। इसके साथ ही कोंच के दो लोग हाल ही में दिल्ली निजामुद्दीन से लौटे थे। तीनों को क्वारंटीन कर राजकीय मेडिकल कालेज के वार्ड में रखा गया था। डाक्टरों ने तीनों की जांच के लिए नमूने केजीएमयू लखनऊ भेजे गए थे।
शनिवार को तीनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। जिससे मेडिकल कालेज व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। डीएम डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि तीनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि कोंच के दोनों लोग सात मार्च को दिल्ली गए थे और 11 तक दिल्ली में ही रहे थे। 12 मार्च को वह जिले में वापस आ गए थे। संदिग्ध लग रहे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। फिलहाल सभी को मेडिकल कालेज में ही रखा गया है। अभी इन मरीजों की छुट्टी के संबंध में अधिकारियों ने कुछ कहने को तैयार नहीं है।