{"_id":"63a5ed9077f2eb11512b9bb6","slug":"intercity-s-speed-deteriorated-train-coming-late-by-three-to-four-hours-orai-news-knp735094041","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: इंटरसिटी की बिगड़ी चाल, तीन से चार घंटे देरी से आ रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: इंटरसिटी की बिगड़ी चाल, तीन से चार घंटे देरी से आ रही ट्रेन
विज्ञापन
उरई। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी की लेटलतीफी यात्रियों को भारी पड़ने लगी है। पिछले पांच दिनों से ट्रेन तीन से चार घंटे देरी से उरई आ रही है। ऐसे में परेशान यात्री टिकट निरस्त कराकर रोडवेज बसों या डग्गामार वाहनों से कानपुर व लखनऊ की यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं।
कोहरे के कारण झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को इस रूट की लाइफ लाइन माना जाता है। ऐसे में ट्रेन के लेट आने से यात्री परेशान हो रहे हैं। तीन घंटे से ज्यादा लेट आने पर रेलवे पूरा रिफंड तो दे रहा है लेकिन यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।
यात्रियों को रोडवेज या डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर ज्यादा किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी सुबह 7.46 बजे आने वाली इंटरसिटी साढ़े चार घंटे देरी से 12.23 बजे उरई स्टेशन पर पहुंची। देरी से आने के कारण अधिकांश यात्री दूसरे साधनों से निकल गए थे।
विज्ञापन
सूबेदारगंज (प्रयागराज) से सिकंदराबाद जाने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यह ट्रेन अब 30 मार्च तक संचालित होगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद से सूबेदारगंज और सूबेदारगंज से सिकंदराबाद जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस अब 30 मार्च तक चलेगी। इसका लाभ झांसी-कानपुर रेलमार्ग के यात्रियों को मिलेगा।
क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में उरई के प्रतिनिधि के रुप में शामिल सदस्य श्रवण कुमार गुप्ता ने छह प्रस्ताव रखे। अधिकांश प्रस्ताव पर रेलवे प्रशासन ने सहमति जताई।
शहर के रास्तों को स्टेशन से मिलाने के लिए रोड कनेक्टविटी का प्रस्ताव रखा गया। महिला प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय और बेस्ट फीडिंग कार्नर (स्तनपान कोना) की स्थापना की जाए। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर कोटा स्टोन पत्थर लगाने की मांग की। महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन के उरई स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग भी उठाई।