फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Intercity passengers who arrived four hours late expressed their displeasure

Jalaun News: चार घंटे देर से आई इंटरसिटी यात्रियों ने जताई नाराजगी

Sat, 03 Aug 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Intercity passengers who arrived four hours late expressed their displeasure
सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को हुई, जिनका इसी से वापसी का रिजर्वेशन था
विज्ञापन

फोटो-5-उरई रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से चार घंटे देर से पहुंचने पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक से की। इंटरसिटी सुबह 7:45 बजे के बजाय 11:45 बजे आई थी।
बता दें कि झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नंबर 11109 को झांसी-कानपुर रेलखंड की लाइफ लाइन ट्रेन के नाम से जाना जाता है। इससे रोज कानपुर व लखनऊ आने- जाने वाले लोगों की संख्या सैकड़ों में होती है। अगर ऐसे में ट्रेन कई घंटे देर से आती है तो कई यात्री अपने गंतव्य तक समय नहीं पहुंच पाते हैं। इससे कई बार उनका बहुत नुकसान भी हो जाता है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी दीक्षा जैन ने बताया कि उनका रिजर्वेशन सी-टू कोच में था। वह अपने रिश्तेदार को देखने के लिए पीजीआई लखनऊ जा रही थीं। ट्रेन लेट हो गई, जबकि इसी ट्रेन से वापसी का भी रिजर्वेशन है। जब अभी इतनी देरी से आ रही है तो कब लखनऊ पहुंचेंगे और कैसे वापस आएंगे। यही हालत अन्य यात्रियों की रही। कई यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से इस बात को लेकर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ से आने वाली इंटरसिटी झांसी स्टेशन देरी से पहुंची थी। रखरखाव के चलते ट्रेन झांसी से देरी से चली। इसकी वजह से विलंबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed