फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Intercity Express arrived late by 2 hours 50 minutes

Jalaun News: 2 घंटा 50 मिनट की देरी से पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 09 Apr 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 09 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Intercity Express arrived late by 2 hours 50 minutes
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग की उरई होकर गुजरने वाली सुल्तानपुर से मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12144 मंगलवार का संचालन नहीं हुआ। जिससे यात्रियों को भोपाल, मुंबई आदि स्थानों के लिए परेशानी हुई। यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में रेल प्रशासन को यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कोई दूसरा विकल्प ढूंढना चाहिए, ताकि यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर झांसी कानपुर रेलमार्ग पर झांसी से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार को फिर 2 घंटा 50 मिनट की देरी से आई। पिछले दिनों इस ट्रेन के देरी से आने पर यात्रियों ने इसकी शिकायत की थी और हंगामा काटा था, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। जिसको झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को ट्रेन को समय से चलने के लिए निर्देश दिए थे। जिस पर यात्रियों ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन

मंगलवार को फिर इस ट्रेन की चाल बिगड़ गई। मंगलवार को जब ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 7:40 के स्थान पर 10.32 बजे यानी 2 घंटा 50 मिनट देरी से पहुंची। स्टेशनरी व्यापारी रविप्रकाश का कहना है कि मंगलवार को उरई बाजार बंद होने के चलते सारे यात्री इस ट्रेन से व्यापार के लिए कानपुर लखनऊ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अगर ट्रेन देरी से आती जाती है तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं। देरी से आने पर सारे काम नहीं हो पाते हैं। फिर लौटते समय बसों का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी उसे समय और बढ़ जाती है जब उनकी कानपुर और लखनऊ से दिल्ली, प्रयागराज, बनारस की कनेक्टिविटी ट्रेन छूट जाती है। जिस पर यात्रियों को परेशानी हो जाती है।


वर्जन
- जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेन के देर से आने पर रखरखाव में समय लग जाता है, लेकिन जल्द ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन का संचालन सही समय पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed