फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Intercity cancelled, MEMU going to Kanpur full

Jalaun News: इंटरसिटी निरस्त, खचाखच भरी कानपुर जाने वाली मेमू

Thu, 20 Mar 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Intercity cancelled, MEMU going to Kanpur full
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को नहीं आई। इसकी वजह से यात्रियों को अन्य ट्रेनों व सड़क मार्ग से लखनऊ जाना पड़ा। इंटरसिटी निरस्त होने के कारण पहले दिन झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन खचाखच भर गई।
विज्ञापन

कानपुर-उन्नाव गंगा नदी पर बने पुल की मरम्मत के लिए रेल प्रशासन ने अप ट्रैक का पावर ट्रैफिक ब्लॉक 19 मार्च से 30 अप्रैल तक लिया है। पुल की मरम्मत होनी है। इसके लिए झांसी-कानपुर लाइन की लाइफ लाइन मानी जाने वाली झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इससे रोजाना दैनिक यात्री, वकील, छात्र, कर्मचारी, मरीज, व्यापारी कानपुर और लखनऊ जाते हैं। उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। इस ट्रेन के निरस्तीकरण का आज पहला दिन होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। इसी मार्ग पर चलने वाली झांसी-लखनऊ पैसेंजर का संचालन पहले ही ठप चल रहा है। इसके अलावा गोरखपुर से कानपुर, पुखरायां, कालपी, उरई, झांसी की ओर आने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

इस वजह से लखनऊ से आने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। झांसी-कानपुर मेमू इंटरसिटी न आने की वजह से खचाखच भर कर गई। पहले दिन लगभग 500 यात्रियों ने कानपुर तक यात्रा की। इसके अलावा महबूबनगर से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन, मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी में बैठकर यात्रियों ने लखनऊ तक सफर तय किया। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि गंगापुल की मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया है। काम होते ही ट्रेनों की बहाली हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed