फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inter-district police judo cluster competition begins.

Jalaun News: अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू

Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Inter-district police judo cluster competition begins.
फोटो - 16 प्रतियोगिता के दौरान शपथ लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन



कानपुर जोन के नौ जनपदों के पुलिस खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वुशु और पिनाक सिलाट की प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। पुलिस लाइन उरई में शनिवार को कानपुर जोन की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर (जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वुशु एवं पिनाक सिलाट) महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजन सचिव एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अनुशासन, खेल भावना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन तथा प्रतिसार निरीक्षक उरई सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहगढ़, इटावा, औरैया, कन्नौज, जालौन, झांसी और ललितपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन के बाद सभी टीम प्रभारियों का परिचय कराया गया तथा खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed