फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions to speed up the work of the bus stand

Jalaun News: बस अड्डे के काम में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 22 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up the work of the bus stand
उरई। झांसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश राजपूत ने बुधवार की रात उरई रोडवेज बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस अड्डे के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रोडवेज की जगह पर प्राइवेट बसों के किसी भी हालत में खड़ी न होने देने के निर्देश दिए। परिसर में बने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि कोहरे के दौरान बसों के संचालन को लेकर सतर्कता बरतें। यदि बस यात्री कोहरे में बस ले जाने का दबाव बनाते हैं तो उन्हें समझाएं। इस आशय के पोस्टर भी जगह-जगह चिपकाएं। उन्होंने बस स्टैंड चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह भी मुलाकात की। व्यवस्था में सहयोग मांगा। उन्होंने रोडवेज की आय बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एआरएम दुर्गाशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed