{"_id":"666cb61a41c74cfb760d4516","slug":"instructions-to-issue-notice-to-shopkeepers-for-not-paying-rent-orai-news-c-224-1-ka11004-115931-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किराया जमा न करने पर दुकानदारों को नोटिस देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किराया जमा न करने पर दुकानदारों को नोटिस देने के निर्देश
Sat, 15 Jun 2024 02:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
उरई। उरई क्लब के अध्यक्ष व डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में उरई क्लब व टॉउन हाल की बैठकर कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उरई क्लब मार्केट की दुकानों की स्थिति एवं टाउनहॉल में चल रहे सुंदरीकरण कार्य की समीक्षा की। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि उरई क्लब मार्केट में वर्तमान में 74 दुकानों में से नौ दुकानें रिक्त हैं। कुछ आवंटी समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे आवंटियों को नोटिस भी दिया गया है। इस पर डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी दुकानों के आवंटी समय से किराया जमा करें, माह मई तक का किराया प्रत्येक दशा में एक सप्ताह के अंदर जमा कराना सुनिश्चित करें।
कहा कि यदि निर्धारित समय पर किराया जमा न किया जाए तो दुकान निरस्त किए जाने के लिए नोटिस निर्गत किया जाए। उन्होंने रिक्त पड़ी नौ दुकानों को तत्काल नीलामी द्वारा आवंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टाउन हॉल उरई के सुपर मार्केट में जिन 18 दुकानदारों की नीलामी स्वीकृत हुई है। उनके द्वारा अनुबंध करके दुकानें संचालित नहीं की गई हैं, ऐसे दुकानदारों को अंतिम नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया कि यदि वह तीन दिवस के अंदर अनुबंध पत्र निष्पादित नहीं करते हैं तो दुकानदारों का आवंटन निरस्त कर धनराशि जब्त की जाए।
इस दौरान सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम न्यायिक जुबेर बेग, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम सदर सुरेश कुमार पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।