{"_id":"69e671fdacb6b24bf7010899","slug":"instructions-to-complete-student-progress-on-u-dise-within-15-days-orai-news-c-224-1-ori1005-143204-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: यू-डायस पर स्टूडेंट प्रोग्रेशन 15 दिन में पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: यू-डायस पर स्टूडेंट प्रोग्रेशन 15 दिन में पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
उरई। यू-डायस 2025-26 की गतिविधियां पूर्ण होने के बाद शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट प्रोफाइल में प्रोग्रेशन एक्टिविटी का लिंक 20 अप्रैल से एनआईसी नई दिल्ली की ओर से सक्रिय कर दिया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने पत्र भेजकर इसकी सूचना सभी बीएसए को दी है।
बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी विद्यालय निर्धारित अवधि के भीतर छात्र-छात्राओं के विवरण का प्रोग्रेशन, फीडिंग एवं अपडेशन का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करें। इसके लिए 15 दिनों की समयसीमा तय की गई है।
बीएसए ने स्पष्ट किया कि सभी जनपदों के संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि यू-डायस पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक छात्र का डाटा समय से अपडेट हो जाए, ताकि आगे की शैक्षिक प्रक्रियाएं बाधित न हों।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि प्रोग्रेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने के बाद ही विद्यालय स्तर पर नए नामांकन, विशेष रूप से प्री-प्राइमरी और कक्षा-एक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इस संबंध में सभी जिला समन्वयक (एमआईएस) व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला समन्वयक एमआईएस शशि कुमार ने सभी ब्लॉक स्तरीय समन्वयकों से कहा है कि डाटा अपग्रेडेशन का काम तेजी से पूरा कराए।