फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions for filling potholes on roads were given in the meeting of Udyog Bandhu.

Jalaun News: उद्योग बंधु की बैठक में सड़कों के गड्ढों को भरवाने के निर्देश

Sat, 01 Nov 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Instructions for filling potholes on roads were given in the meeting of Udyog Bandhu.
फोटो - 36 विकास भवन में उद्योग बंधुओं के साथ डीएम। संवाद
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। इसमें सड़कों के गड्ढे भरवाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश, अवसंरचना सुधार और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग विभाग से संचालित सभी ऋण योजनाओं में समय रहते लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर बिजली विभाग के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कालपी औद्योगिक क्षेत्र में पृथक फीडर स्थापित किए जाने के कार्य में रेलवे क्रॉसिंग की समस्या पर जिलाधिकारी ने डीआरएम झांसी से वार्ता कर समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे किनारे से औद्योगिक क्षेत्र तक मार्ग निर्माण के संबंध में बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच औद्योगिक क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताया। बैठक में अन्य प्रकरणों पर चर्चा करते हुए ग्राम किरतपुर में तहसील के स्थान पर मिनी स्टेडियम निर्माण तथा शाहपुर में तहसील निर्माण प्रस्ताव पर विचार किया गया।
जिलाधिकारी ने जीवीसी 5.0 कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप नए निवेशकों की इकाइयों को शामिल किया जाए। सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने पीडब्ल्यूडी को सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त करने और अधिशासी अधिकारी को गांधी इंटर कॉलेज मार्ग 15 दिनों के भीतर बनवाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक विकास जिले की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, इसलिए सभी विभाग समन्वय बनाकर तीव्र गति से कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह, उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव, अध्यक्ष हाथ कागज संघ कालपी नरेंद्र तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रविंद्र नाथ गुप्ता, संजीव सिपौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed