{"_id":"5d979afd8ebc3e0173477ad2","slug":"instructions-for-action-on-trucks-standing-in-dhabas-and-hotels-orai-news-knp5177723109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढावों व होटलों में अवैध रूप से खड़े ट्रकों पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढावों व होटलों में अवैध रूप से खड़े ट्रकों पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम मन्नान अख्तर
- फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें पिछली बैठक में दिए गए आदेशों की अनुपालन आख्या की समीक्षा हुई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बिंदुवार आख्या प्रस्तुत कर बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से जिले के विभिन्न मार्गों पर ओवर लोडिंग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं डीएम ने हाईवे पर संकेतांक लगवाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े हो रहे ट्रकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे अवैध कब्जों को भी हटाया जाए। जिससे की यात्रा करते समय लोगों को परेशानी का सामना कर करना पड़े। कहा कि कई ढाबा व होटल संचालकों के यहां अनावश्यक रूप से दर्जनों ट्रक खड़े होते हैं, जिससे हाईवे पर आए दिन जाम लगा रहता है।
उन्होंने पुलिस चौकी एवं घनी आबादी के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में एनएचआई के किसी भी अधिकारी के उपस्थित न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएचआई की सभी गाड़ियों की चेकिंग की जाए, साथ ही चेतावनी दी कि अगली बैठक में अगर एनएचआई के अधिकारी उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्टेशन रोड पर कोंचिंगों के आस पास विशेष चेंकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए और ई- रिक्शा एवं आटो में दाहिनी तरफ राड लगवाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों में जितने भी स्कूल, कालेज पड़ें, सभी के पास संकेतांक लगवाए जाएं। बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों कार्यों में शिथिलता पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर कई गांव पड़ते है जिनके आवागमन के लिए जल्द ही ओवरब्रिज बनाए जाए जिससे ग्रामीणों को परेशानी न हो। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
लक्ष्य में फिसड्डी अधिकारियों को फटकारा
उरई। कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक की शुरूआत व्यापार कर विभाग से हुई। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जकार वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आबकारी एवं खनिज विभागों की समीक्षा के दौरान लक्ष्य से सापेक्ष स्थिति ठीक पाई गई। वहीं उन्होंने बिजली विभाग, नगर पालिका की समीक्षा की, जिससे लक्ष्य से काफी कम वसूली मिलने पर नगर पालिका कोंच, उरई के अफसरों को फटकार लगाकर अगली बैठक तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कोंच की स्थिति को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि पालिका कर्मी अभियान चलाकर वसूली लक्ष्य को बढ़ाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली में शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह, एसडीएम कालपी कौशल किशोर, एसडीएम जालौन सुनील कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।