फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Install CCTV in shops, arrange lighting

Jalaun News: दुकानों में लगवाएं सीसीटीवी, रोशनी की व्यवस्था करें

Thu, 22 Dec 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Install CCTV in shops, arrange lighting
कोंच। कस्बे में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर सीओ और कोतवाल ने गुरुवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। रात में दुकानों के बाहर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करें, जिससे चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने कहा कि दुकानों के बाहर अनावश्यक रूप से भीड़ जमा न होने दें। दुकानों की शटर, चैनल बंद करते समय अच्छी किस्म के तालों का उपयोग करें। आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा सामान नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

पुलिस 24 घंटे सहायता के लिए उपलब्ध है, उन्होंने कहा कि जागरूकता से छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक, प्र्रभंजन गर्ग, संजय लोहिया, रामजी गुप्ता, छुन्ना धनौरा, दीपू अग्रवाल, बादाम कुशवाहा, नरेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने सभी चौकी प्रभारियों से कहा कि ऐसे वाहन चिह्नित करें जो बाहर खड़े होते हैं। सभी वाहन स्वामियों का पता करके उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए। ऐसी बाइकें जो लावारिस हालत में रोड पर खड़ी रहती हैं, चोरी होने पर पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed