{"_id":"5feb72cf8ebc3e415473d884","slug":"inspire-award-standard-scheme-district-top-in-state-orai-news-knp602903481","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड मानक योजना : प्रदेश में जिला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना : प्रदेश में जिला अव्वल
विज्ञापन
उरई। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जनपद को प्रदेश में पहला और देश में 16वां स्थान मिला है। सबसे अधिक पंजीकरण के लिए जिले को यह उपलब्धि मिली। यह जानकारी डीआईओएस भगवत पटेल ने दी।
उन्होंने बताया कि 2523 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया था। इनमें 214 छात्र-छात्राओं का योजना के अंतर्गत चयन हुआ है। सभी के खाते में वैज्ञानिक मॉडल बनाने के लिए दस-दस हजार रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर योजना कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए है। डीआईओएस के मुताबिक योजना चयनित 214 छात्र छात्राओं के लिए शासन से 2.14 करोड़ रुपये भेजे गए। चयनित छात्र-छात्राएं मॉडलों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच को गति दे सकेंगे। इन मॉडलों का मूल्यांकन नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से किया जाएगा।