फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent dies due to electric pole current, angry villagers jammed by keeping dead body

विद्युत पोल के करंट से मासूम की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

Mon, 21 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Innocent dies due to electric pole current, angry villagers jammed by keeping dead body
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस - फोटो : ORAI
सरावन। बिजली के खंभे के अर्थिंग तार में करंट आने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पेर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गांव गोहन निवासी पर्वत कुशवाहा के लड़के की 19 जून को शादी थी। बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उरई कोतवाली के बरहा गांव निवासी दिलीप कुशवाहा का पुत्र मयंक भी आया था। सोमवार की दोपहर तीन बजे मयंक (7) घर के बाहर खेलने के लिए निकल गया। घर से कुछ ही दूरी पर लगे बिजली के खंभे के अर्थिंग तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने शव को गोहन ऊमरी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। लगभग दो सौ महिला-पुरुषों के जाम से यातायात बाधित हो गया। जाम की सूचना पाकर गोहन रामपुरा माधौगढ़ सिरसाकलार आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और देर रात तक विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जाम लगाए रहे। सूचना पाकर एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम भी मौके पर पहुंच गए और जाम लगाए लोगों से बात कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन कर मौके पर आने के लिए कहा। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण जाम लगाए हुए थे।

गोहन में मृतक के परिजन जाम लगाएं

गोहन में मृतक के परिजन जाम लगाएं- फोटो : ORAI

घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम व पुलिस फोर्स

घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम व पुलिस फोर्स- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed