फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Indrajeet won wrestling prize worth Rs 21000

Jalaun News: इंद्रजीत ने जीती 21000 की इनामी कुश्ती

Tue, 28 Nov 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Indrajeet won wrestling prize worth Rs 21000
कुठौंद। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित दंगल में कई प्रांतों से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। कुश्ती देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग आए। सबसे बड़ी कुश्ती 21000 की इंद्रजीत दतिया व विपिन उन्नाव के बीच हुई। इसमें इंद्रजीत ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ब्लाॅक के शंकरपुर गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिरुद्ध द्विवेदी ने किया। पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने के लिए सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। दंगल में फिरोजाबाद, दतिया, मथुरा, अयोध्या, राजस्थान, हरियाणा आदि जगहों के पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहले दिन 23 कुश्तियां हुई, इसमें सात बराबरी पर छूटी। 16 कुश्तियों में सबसे बड़ी कुश्ती 21000 की इंद्रजीत दतिया व विपिन उन्नाव के बीच हुई। इसमें इंद्रजीत ने जीत दर्ज की। इसी तरह पागल बाबा अयोध्या ने श्याम सुंदर राजस्थान को चित किया। नितिन मथुरा व अजय हाजीपुर की कुश्ती बराबरी पर छूटी। ऋषभ भदेख ने कृष्ण गोपाल औरैया को हराया। रेफरी की भूमिका मनोज चौबे औरैया, परशुराम पाल शंकरपुर ने निभाई। संचालन मनोज चौबे भदेख ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed