फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inder Singh Banhe Regional President of Roadways Union

इंदर सिंह बने रोडवेज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष

Thu, 17 Aug 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Thu, 17 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Inder Singh Banhe Regional President of Roadways Union
कार्यक्रम को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष इंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
उरई। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन झांसी क्षेत्र का वार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें इंदर सिंह चौहान को क्षेत्रीय अध्यक्ष व तौकीर हबीब को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। उरई डिपो के शाखा अध्यक्ष रियाजुल हक ने बताया कि परिवहन विभाग के कर्मचारी विश्राम भवन में परिवहन विभाग की इंपलाइज यूनियन का वार्षिक चुनाव कराया गया। राजेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में कराए गए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अनिल चतुर्वेदी और ब्रजभान सिंह को उपाध्यक्ष, आबिद उल्ला व संजय सचान को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। साथ ही धर्मेंद्र तिवारी को संगठन मंत्री, रमाकांत सचान को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र यादव को प्रांतीय सदस्य तथा करीम उल्ला, अजीम खां, अतर उल्ला, पीएन वर्मा, कीरत सिंह यादव व उदय गोयल को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस दौरान मुहम्मद जमील, महेंद्र निरंजन, अंकित पटेल, प्रभुदयाल, मानसिंह, भजनलाल, श्रीराम, शिवकुमार, हरीबाबू, नरेंद्र दोहरे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed