फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Indecency with team went to make vaccine aware

वैक्सीन को लेकर जागरूक करने गई टीम से अभद्रता

Mon, 17 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Indecency with team went to make vaccine aware
कदौरा (जालौन)। बवीना गांव में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने गए स्वास्थ्य कर्मियों से ग्रामीणों ने अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराकर वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बवीना गांव में सोमवार की दोपहर स्वास्थ्य कर्मी गरिमा, गुड्डी देवी, उषा देवी और मंजू देवी गांव स्थित बीआरसी केंद्र में लगे कैंप में वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों के घर-घर कहने गईं। स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीन लगवाने के कहने पर ग्रामीण भड़क गए और उनके साथ अभद्रता कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार, बीडीओ अतिरंजन सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख अभद्रता करने वाले ग्रामीण मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि वैक्सीन को लेकर लोगों में भ्रांति फैली है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण, प्रदीप कुमार पूर्व प्रधान गौरव उपाध्याय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed