{"_id":"669d817ca5b9cc10cb019cf4","slug":"increase-patrolling-in-police-station-area-to-prevent-crime-dr-durgesh-orai-news-c-224-1-ka11004-117538-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात न हो, इसलिए थाना क्षेत्र में बढ़ाएं गश्त: डॉ.दुर्गेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात न हो, इसलिए थाना क्षेत्र में बढ़ाएं गश्त: डॉ.दुर्गेश
Mon, 22 Jul 2024 03:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
उरई। एसपी ने देर रात पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि वारदातों को रोकने के लिए रात में गश्त बढ़ाएं। जिससे घटनाओं में कमी आए। उन्होंने कहा कि महिला अपराध से संबंधित मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करें।
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराएं। वांछित आरोपियों, इनामिया, जिलाबदर व एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने तथा अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोले, जिससे अपराधी किसी घटना को अंजाम देने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाएं। इस दौरान एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, असीम चौधरी, सीओ सदर गिरजा शंकर त्रिपाठी, सीओ जालौन रामसिंह, सीओ कोंच उमेश कुमार पांडे, सीओ कालपी देवेंद्र पचौरी सहित जिले के थाना प्रभारी मौजूद रहे।