फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inauguration of the 'Loktantra Senani Smriti Dwar' (Democracy Fighters' Memorial Gate) and honoring of democracy fighters and their dependents

Jalaun News: लोकतंत्र सेनानी स्मृति द्वार का लोकार्पण, सेनानियों और आश्रितों का सम्मान

Sun, 12 Jul 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the 'Loktantra Senani Smriti Dwar' (Democracy Fighters' Memorial Gate) and honoring of democracy fighters and their dependents
फोटो - 27 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी। संवाद
फोटो - 27 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी। संवाद
विज्ञापन

उरई। शहर के गांधी मार्केट स्थित गांधी चबूतरे पर शनिवार को लोकतंत्र सेनानी स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत निधि से निर्मित इस स्मृति द्वार पर जिले के सौ से अधिक लोकतंत्र सेनानियों के नाम अंकित किए गए हैं, जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और जेल यात्राएं की थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासक एवं पूर्व सांसद डॉ. घनश्याम अनुरागी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर करीब 50 लोकतंत्र सेनानी और उनके आश्रित मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष चौधरी बुजेंद्र मयंक एडवोकेट समेत पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, राजा राम व्यास, रामप्रकाश निषाद, रणवीर सिंह, श्रीनारायण पांडे, रामेश्वर दयाल निगम, प्रकाश प्रजापति और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को माल्यार्पण कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए सेनानियों के योगदान को देश और समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed