फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In meeting of Udyog Bandhu raised the issue of industrial land

औद्योगिक भूखंडों का उठा मुद्दा

Thu, 29 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 29 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
In meeting of Udyog Bandhu raised the issue of industrial land

उद्योग बंधु की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में औद्योगिक एरिया में खाली पड़े भूखंडों के आवंटन को लेकर डीएम रामगणेश ने विभागीय अफसरों को चेताया और कहा कि आवंटन के लिए पात्र उद्यमियों का जल्द चयन करें और हर संभव मदद करें। यहां पर जब अधिक उद्योग स्थापित होंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक में बिजली व सड़क की समस्या उद्यमियों की ओर से उठाया गया।

विज्ञापन


बुधवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में खाली पड़े 24 भूखंडों को लेकर चिंता जताई गई। डीएम ने कहा कि खाली भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी करें। साथ ही पात्रों का चयन कर उन्हें बताएं कि वह समय से उद्योग स्थापित कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन


उद्योग स्थापित न करने पर उनका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। बैठक में उद्यमियों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से रखा। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि तीन नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए सहायक अभियंता सर्वे करेंगे। बिजली की समस्या भी बैठक में उठाई गई। इस पर डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को विद्युत कनेक्शन जल्द कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन दिया कि उद्यमियों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कोंच में टूटी पुलिया का स्टीमेट सात लाख रुपये तय किया गया है। इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। बैठक में राठ रोड ओवरब्रिज में क्रासिंग के उस पार गल्लामंडी तक साइड रोड बनवाने की मांग भी उठाई गई।


कालपी औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली, सड़क के साथ सुरक्षा के बंदोबस्त की मांग की गई। एसपी एन. कोलांची ने कहा कि एरिया में गश्त तेज कराई जाएगी। इस दौरान ईओ रविंद्र कुमार, तरनवीर सिंह, एनके शुक्ल के अलावा अन्य अधिकारी व उद्यमी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed