{"_id":"586551a94f1c1b7675eed502","slug":"in-anticipation-of-the-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरते रहे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरते रहे मुसाफिर
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
उरई स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेेस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। कानपुर देहात के रूरा में हुए रेल दुर्घटना का असर उरई रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। सोमवार सुबह हुए हादसे की वजह से झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर कई ट्रेनें लेट रहीं। इससे यात्रियों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि दो-एक दिन में व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार भोर को कानपुर देहात के रूरा में रेल हादसा का असर झांसी- कानपुर रेलवे ट्रैक पर दिखाई दे रहा है। दो दिन से अधिक का समय बीत गया हैं लेकिन अभी तक ट्रेनों के लेट होने की समस्या जस की तस बनी है। सूत्रों की मानें तो करीब दर्जन भर से अधिक ट्रेनें रूरा हादसे की वजह से डायवर्ट की गई हैं जिससे अन्य ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। इससे यात्री खासे परेशान हो रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक एमपी वर्मा ने बताया कि कानपुर-देहात के रूरा में रेल दुर्घटना की वजह से ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। इसे लेकर रेल विभाग गंभीर है। रेल हादसे को लेकर ट्रैक से डिब्बों को हटाया जा रहा है। दो-तीन दिनों के अंदर व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। a
विज्ञापन