{"_id":"577012074f1c1bc97379ab3f","slug":"impoverished-state-law-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल: राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सुढ़ार सालाबाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि कैराना, मथुरा, सांवली और दादरी की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति को खुद-ब-खुद परिभाषित करती है। वह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार कोई सुधार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
अब इन प्रमुख चार घटनाओं को लेकर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव से रिपोर्ट तलब की गई है। उनकी रिपोर्ट मिलते ही इसे केंद्र सरकार को भेजेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वह जालौन के गांव सुढ़ार सालाबाद में आयोजित लोकतंत्र सेनानी के सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। यूपी में पुलिस कर्मियाें की हत्या होना गंभीर मामला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी है। हालांकि अभी तक उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही वह इसे केंद्र सरकार को भेजेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि मथुरा में एसपी सिटी व थानेदार की हत्या हुई, बदायूं में बेखौफ बदमाशाें ने दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह दर्शाता है कि सरकार कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने में किस तरह नाकाम साबित हो हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि मंत्री बनाना या हटाना सरकार के अधिकार क्षेत्र की बात है।
सीएम ने मंत्री बलराम यादव को हटाने की सिफारिश की थी, इसलिए उन्हाेंने अनुमोदन दे दिया। अब 27 जून को प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर रही है। सरकार अगर चाहे तो बलराम यादव को पुन: मंत्री पद की शपथ दिला दे। इस दौरान सांसद भानू प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, उर्वजा दीक्षित, क्रांतिवीर शर्मा, संजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।