फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Illegal liquor business, contracts also helpful

अवैध शराब का कारोबार, ठेके भी मददगार!

Sat, 27 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor business, contracts also helpful
उरई। आटा के ददरी गांव में अवैध शराब का कारोबार सामने आने के बाद कई विक्रेताओं के नाम सामने आ रहे हैं पर इन्हें शराब कहां से मिलती है, इसका पता न तो आबकारी विभाग ही लगा रहा है और न पुलिस। सिर्फ पकड़े गए लोगों पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि जहां से अवैध विक्रेता पकड़े जा रहे हैं, उन इलाकों के ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश अवैध शराब विक्रेताओं को मिलावट के लिए शराब नजदीक के सरकारी ठेके से ही उपलब्ध होती है।
विज्ञापन

बता दें कि ददरी गांव में दो लोगों की मौत के बाद से पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस दौरान कच्ची शराब के अलावा देसी शराब भी बरामद हो रही है, लेकिन बीते तीन चार दिनों से पुलिस और आबकारी अवैध शराब विक्रेताओं को मिल कहां से रही है, इसका पता नहीं लगा पा रही। इस संदर्भ में ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश अवैध देसी शराब विक्रेता नजदीक के सरकारी ठेकों से ही शराब खरीदकर उन गांवों में सप्लाई करते हैं, जहां पर ठेके नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े कुछ शराब विक्रेताओं ने भी बताया कि वे इधर-उधर से क्वार्टर का इंतजाम कर उसमें पानी और केमिकल की मिलावट करते हैं। दो क्वार्टर को एक बर्तन में मिलाकर उससे फिर तीन क्वार्टर शराब तैयार की जाती है। इस हिसाब से रोजाना 700 से 1000 रुपये की कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटा के ददरी, अकोढ़ी, रिरुआ, चमारी, उकासा आदि ऐसे गांव हैं, जहां पर शराब के ठेके तो नहीं है लेकिन शराब की कोई कमी भी नहीं है, अधिकांश अवैध विक्रेता ठेके से ही शराब खरीदते हैं। सहालगों के वक्त बिना ठेके वालों गांवों में अवैध शराब की बिक्री बढ़ जाती है।

जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव बोले, वैसे तो नियम है कि ठेके से किसी को भी एक पेटी शराब की न दी जाए, फिर भी यदि ठेके मददगार बन रहे हैं तो इसके लिए विभाग जल्द ही स्टाक चेकिंग का भी अभियान चलाएगा। किसी भी कीमत पर ठेके से अवैध शराब की बिक्री न होने दी जाएगी। कहीं से शिकायत मिली तो उस पर तत्काल कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed