{"_id":"6ab57533ecc48c779e03299b","slug":"714-couples-joined-hands-orai-news-c-224-1-ori1005-150193-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 714 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 714 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
विज्ञापन
उरई। नवीन गल्ला मंडी कालपी रोड पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन हुआ। इसमें जिले के 714 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
विभिन्न धर्मों के जोड़ों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। कहीं वैदिक मंत्रोच्चार हुए तो कहीं निकाह संपन्न कराए गए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र दिए। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना परिवारों को आर्थिक सहारा देने के साथ सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर देती है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि विभिन्न समुदायों के जोड़ों का एक परिसर में विवाह सामाजिक एकता का उदाहरण है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने भी योजना की सराहना की।
जिलाधिकारी समीर ने बताया कि पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की विवाह सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। आयोजन की व्यवस्थाओं पर 15 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं।