फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Illegal bine loaded Scorpio accident

अवैध शराब लदी स्कॉर्पियो पलटी

Wed, 04 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला जालौन
ब्यूरो अमर उजाला जालौन Updated Wed, 04 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Illegal bine loaded Scorpio accident

अवैध शराब लादकर जा रही स्कॉर्पियो राठ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास फोरलेन पर टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गई। इससे गाड़ी फोरलेन के बगल से खेतों में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन



हादसे के बाद गाड़ी में सवार युवक भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से शराब बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है।

 
मंगलवार की सुबह नौ बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी कानपुर से झांसी की ओर जा रही थी। राठ रोड स्थित ओवरब्रिज फोरलेन पर पहुंचने पर गाड़ी का एक पहिया पंक्चर हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर फोरलेन किनारे गहराई में खेतों में जा गिरी। इससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, गाड़ी में सवार युवक भाग निकले।
विज्ञापन



हादसा देख आसपास के लोग मौके पर गए। गाड़ी के अंदर झांका तो बड़ी मात्रा में शराब रखी दिखी। इसकी जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली। उसमें  करीब एक हजार क्वार्टर अरुणांचल प्रदेश की देसी शराब के बरामद हुए। इसके अलावा करीब आधा दर्जन मोबाइल फोन भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कॉर्पियो नई है और इसमें नंबर भी नहीं लिखा है। इससे पुलिस को गाड़ी मालिक की तलाश करने में परेशानी हो रही है। हालांकि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ शराब की तस्करी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।


इस बारे में शहर कोतवाल एसएस राठौर का कहना है कि गाड़ी का लावारिस में दाखिल कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है।


क्या गाड़ी में मनाई जा रही थीं रंगरेलियां?- मंगलवार की सुबह हाईवे पर हुए हादसे के दौरान क्या स्कॉर्पियो गाड़ी में रंग रेलियां मनाई जा रही थीं। इस बात को लेकर चर्चा हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब हादसा हुआ तब गाड़ी में तीन युवक ों के साथ एक युवती भी मौजूद थीं। इनके पीछे एक और लग्जरी गाड़ी आ रही थी।


हादसे के बाद लहूलुुहान हालत में उक्त युवक व युवती पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी में बैठकर भागने में सफल हो गए। गाड़ी के अंदर के जो हालात थे उससे यह पूरी संभावना है कि गाड़ी में रंग रेलियां मनाई जा रही थीं।


पुलिस को गाड़ी से एक जोड़ी जूते, एक जोड़ी कपड़े, आधा दर्जन मोबाइल फोन व शराब की कुछ खाली बोतलें भी मिली हैं। इससे यह सब किसी दूसरी तरफ भी इशारा कर रहे हैं।


एक घंटे बाद पहुंच पाए चौकी इंचार्ज - लापरवाह कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले मण्डी चौकी इंचार्ज मनोज गुप्ता की लापरवाही मंगलवार को फिर से देखने को मिली।


फोरलेन पर गाड़ी में अवैध शराब बरामद होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस तो तुरंत मौके पर पहुंच गई, लेकिन खुद मण्डी चौकी इंचार्ज व उनके कोबरा सिपाही सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंच सके।



चौकी इंचार्ज की इस सुस्त कार्यशैली के चलते उनके क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अवैध कारोबार करने वालों की संख्या में उनके क्षेत्र में बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed