फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   IGNOU starts MBA course in Agribusiness Management

Jalaun News: इग्नू ने शुरु किया कृषि व्यवसाय प्रबंधन में एमबीए कोर्स

Tue, 02 Jul 2024 03:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 02 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
IGNOU starts MBA course in Agribusiness Management
उरई। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली ने रोजगारपरक कोर्स की कड़ी में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कृषि व्यवसाय प्रबंधन में भी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कोर्स प्रारभं किया है। इग्नू से अब एमबीए करने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन के और भी विकल्प मिल जाएंगे।
विज्ञापन

डीवी कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर शैलजा गुप्ता ने बताया कि परास्नातक कोर्स की शृंखला में एमए इन एजुकेशन भी इग्नू से प्रारंभ हो चुका है जो डिग्री एमएड के बराबर मान्यता रखती है। व्यवसायिक एवं रोजगार की दृष्टि से डिप्लोमा कार्यक्रम में भी स्नातक स्तरीय पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, एचआईवी और परिवार शिक्षा में डिप्लोमा भी डिग्री कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर से अब कर सकते हैं। जो एनएचएम की डिग्री ले चुके हैं या ले रहे हैं। उनके लिए ये डिप्लोमा रोजगार के लिए सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमबीए कोर्स के लिए स्नातक में उत्तीर्ण होना और डिप्लोमा कोर्स के लिए इंटरमीडिएट की पात्रता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सत्र 2022-23 से डीवी कॉलेज में इग्नू परीक्षा केंद्र बनने के कारण अब इग्नू के छात्र-छात्राओं को उरई से बाहर परीक्षा देने नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज में ही परीक्षाएं संपन्न हो जाया करेंगी। उन्होंने बताया कि इग्नू स्टडी सेंटर में सत्र 2024-25 में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। यहां लगभग सभी कोर्स में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अध्ययन कर सकते हैं। इग्नू के माध्यम से कोर्स में विविधता के साथ ही कई रोजगारपरक कोर्स चल रहे हैं। जो व्यवसाय की दृष्टि से छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed