{"_id":"661ee34b3d2536189c0e3f47","slug":"ignoring-quality-in-pipeline-laying-and-road-construction-cannot-be-tolerated-orai-news-c-224-1-ka11004-113525-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पाइपलाइन बिछाने और सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पाइपलाइन बिछाने और सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने जल जीवन मिशन, हर घर जल परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्यस्थल पर पर्याप्त संख्या में मैन पावर व मशीनरी के साथ निर्धारित अवधि में कार्य को पूर्ण करने को कहा। ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत उन्होंने कहा कि पेयजल योजना के तहत पाइप बिछाने व सड़क रेस्टोरेशन के समय उच्च गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार ही सामग्री का प्रयोग किया जाए।
उन्होंने जल निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरंतर भ्रमणशील रहकर कार्यों की गुणवत्ता व कार्य की निगरानी कर शत प्रतिशत प्रगति में सुधार लाया जाए। मतदान केंद्रों को जोड़ने वाली सड़क की शत प्रतिशत मरम्मत समयांतर्गत कर ली जाए। उन्होंने परियोजना, जल योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि ग्रीष्म ऋतु में सभी ग्रामों में शुद्ध पेयजल नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाने में समयबद्ध कार्रवाई की जाए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, डिप्टी कलक्टर ज्योति, अधिशासी अधिकारी जल निगम अंचल गुप्ता मौजूद रहीं।