फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If you sow good and improved seeds in the field then the crop will also be good.

Jalaun News: अच्छे और उन्नत बीज खेत में डालोगे तो फसल भी अच्छी होगी

Mon, 08 Jul 2024 04:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
If you sow good and improved seeds in the field then the crop will also be good.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज की किटों का निशुल्क वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किटों का वितरण करते हुए किसानों से कहा कि खेतों में अच्छा व उन्नत बीज डालोगे तो फसल भी अच्छी होगी और ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। सरकार ने जो बीज दिया है वह भी बहुत अच्छी वैराइटी का है, इसका प्रयोग खेतों में बोने के लिए ही करें।


विधायक ने ब्लॉक क्षेत्र के करीब तीन दर्जन किसानों को खरीफ की दलहन, तिलहन फसलों के तहत मूंग, तिल, उड़द सहित प्याज के निशुल्क बीज की किटों का वितरण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी कहा कि एक भी किसान बीज प्राप्त करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान प्रति किसान 2 किलो तिल, 4 किलो मूंग और 4 किलो उड़द बीज की किट बांटी गई। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, अपर कृषि अधिकारी पुष्कर दीक्षित, राजकीय बीज गोदाम प्रभारी गोविंद नारायण, बीटीएम रामजीवन मिश्रा, नीरज अग्रवाल, देवेंद्र निरंजन, हरीश निरंजन, सुनील शर्मा, विकास पटेल, सोनू पटेल, ऋतिक खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed