फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If land is available for the pumping station, the sewage scheme will take shape in Konch

Jalaun News: पंपिंग स्टेशन के लिए जमीन मिले तो कोंच में आकार ले सीवेज योजना

Wed, 15 Oct 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
If land is available for the pumping station, the sewage scheme will take shape in Konch
फोटो-15-सीवर पंप स्टेशन के लिए जमीन देखते जल निगम के जेई व अन्य। संवाद
कोंच। नगर की ध्वस्त हो चुकी सीवेज योजना के पुनर्गठन को पंख मिलने की उम्मीद जगी है। नगर में 113 करोड़ की लागत से 65 किलोमीटर सीवर लाइन डाली जानी है। इसमें दो सीवर पंपिंग स्टेशन भी बनने हैं। योजना के लिए केवल दो सीवर पंप स्टेशन के लिए जमीन की तलाश है। जैसे ही जमीन मिलती है, योजना आकार लेना शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

कोंच में साढ़े पांच दशक पहले डाली गई सीवर लाइन संसाधनों और देखरेख के अभाव में पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। 80 के दशक के शुरू में कोंच को वरदान के रूप में मिली सीवेज योजना अब यहां के वाशिंदों के लिए अभिशाप बन चुकी है। हालांकि स्थानीय विधायक मूलचंद्र निरंजन इसके पुनर्गठन के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसका नतीजा है कि शासन से इस योजना को हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए जल निगम ने 113 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसमें पालिका क्षेत्र में करीब 95 किमी लाइन का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

फिलहाल शासन से 65 किमी लाइन कस्बे के केवल आबादी वाले क्षेत्र में डालने को हरी झंडी मिली है लेकिन उससे पहले दो पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन ढूंढ़कर जल निगम को देनी होगी। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने जल निगम के जेई आशीष रावत, सदर लेखपाल अखिलेश कुशवाहा के साथ कांशीराम कॉलोनी, किष्किंधा मंदिर के पास व पंचानन चौराहे पर कैलिया बाईपास पर जमीन देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जल निगम को सीवर पंप हाउस के लिए दो जमीनें 20 बाई 20 की चाहिए। इसके लिए पालिका पूरा प्रयास कर रही है। इस योजना से कस्बे के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जेई आशीष रावत ने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र का सर्वे हो चुका है। अभी फिलहाल मुख्य रूप से शहर के अंदर कुल 65 किलोमीटर सीवर लाइन डाली जानी है और दो पंप स्टेशन भी बनने हैं। पंप स्टेशनों के लिए पंचानन इलाके व कांशीराम कॉलोनी के आसपास जमीन चाहिए है। आज तीन जगह जमीन देखी है इनकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। अभी सीवर नेटवर्क कस्बे के अंदर बिछाया जाएगा उसके बाद बजट और बढ़ता है तो आगे बढ़ाया जाएगा।



सिकरी में 21 करोड़ की लागत से बनेगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
कोंच। अगर सीवेज योजना धरातल पर उतरती है तो नगरवासियों को तो सुविधा मिलेगी। आसपास के किसानों का भी फायदा होगा। उन्हें प्राकृतिक खाद युक्त पानी सिंचाई के लिए मिल सकेगा। इसके लिए ग्राम सिकरी में 21 करोड़ की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनना है। उसके लिए पैसा भी मंजूर हो गया है, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed