फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Identification of woman cut off from train near ET station

Jalaun News: एट स्टेशन के पास ट्रेन से कटी महिला की हुई शिनाख्त

Thu, 25 May 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Identification of woman cut off from train near ET station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। एट स्टेशन के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर वृद्धा के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार को उसकी पहचान कोंच निवासी नंदरानी के रुप में हुई।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरनगर सागर तालाब के पास निवासी वृद्धा नंदरानी उर्फ जमुना देवी (85) का शव बुधवार को एट स्टेशन के पास पड़ा मिला था। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार रहती थी। कभी भी घर से निकल जाती थी। बुधवार को भी सुबह टहलने की कहकर निकली थी, शाम को जब वह घर नहीं पहुंची तो उनकी खोजबीन शुरू की थी। रात में पता चला की उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी
उरई। अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डिग्गीताल निवासी बृजबिहारी सविता (65) ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे मुंबई से छपरा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article