{"_id":"674a0fe8dfb085347b01f9a4","slug":"i-stood-in-line-for-fertilizer-the-whole-day-but-still-did-not-get-it-orai-news-c-224-1-ori1005-122746-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खाद के लिए दिन भर लाइन में लगे, फिर भी नहीं मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खाद के लिए दिन भर लाइन में लगे, फिर भी नहीं मिली खाद
Sat, 30 Nov 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
उरई। सुबह से खाद के लिए लगे लाइन में किसानों को शाम को भी खाद नहीं मिली। इसके चलते उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। केंद्र पर किसानों ने काफी नाराजगी जताई। इसके अलावा शुक्रवार की सुबह गल्ला मंडी परिसर में स्थित पीसीएफ केंद्र पर गुरुवार की शाम को 400 बोरी डीएपी खाद उपलब्ध कराई गई थी, जिसकी वितरण की व्यवस्था शुक्रवार की सुबह दस बजे से की गई। सुबह से ही किसानों की लंबी लंबी लाइन लग गई। इसमें महिलाएं भी मौजूद रहीं। वितरण जैसे ही चालू हुआ तो हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुशील कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे बाद फिर से हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद खाद खत्म हो गई। इससे दर्जनों किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने जाम लगाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें नेशनल हाईवे से हटाया।
खाद के लिए कई दिनों से हो रहे परेशान
सरसेला निवासी किसान श्यामकली ने बताया कि सुबह सात बजे से लगे हुए थे, लेकिन हंगामे के चलते एक भी बोरी खाद नहीं मिल पाई है। खाद न मिलने से दिक्कत हो रही है। हीरापुर निवासी शांति देवी ने बताया कि खाद के लिए कई दिनों से परेशान होने पड़ रहा है। अगर खाद नहीं मिली तो फिर से पानी लगाने पड़ेगा। इससे परेशानी और बढ़ेगी।
किसानों का हंगामे के चलते खाद वितरण व्यवस्था धड़ाम
कोंच। खाद के लिए परेशान किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। एलएसएस जुझारपुरा केंद्र पर उन्होंने जमकर हंगामा काटा। किसानो के हंगामे के चलते केंद्र के कर्मचारी खाद वितरण नहीं कर सकी। आधे दिन तक केंद्र पर किसानों की लाइनें ही लगती रहीं। फिर भी जब बात नहीं बनी तो अंत में अधिकारियों ने केंद्र पर बैठकर किसानों को खाद वितरित कराई।
विज्ञापन
गुरुवार को जुझारपुरा केंद्र खाद की दो गाड़ियां आने की जानकारी होते ही शुक्रवार को तड़के ही केंद्र पर किसानों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। सुबह केंद्र खुलते ही किसान अंदर घुसकर हंगामा काटने लगे। जिससे वहां की वितरण व्यवस्था धड़ाम हो गई। एक तरफ सोसायटी के सचिव प्रियंक पांडे ने अधिकारियों को सूचना दी तो दूसरी तरफ आधे दिन तक किसानों की लाइनें ही लगतीं रहीं। सूचना मिलने के बाद मौके पर अधिकारी एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ अर्चना सिंह, प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र पटेल, नायब तहसीलदार सादुल्ला खान पुलिस बल के साथ पहुंचे और किसानों को शांत कराकर लाइनें लगवाईं। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से लाइनों की वीडियोग्राफी भी कराई। तब भी वितरण व्यवस्था ठीक नहीं बनी तो अधिकारियों ने अंत में बैठकर खाद वितरण शुरू कराया।
लाइनों में लगे दो किसानों की जेब साफ
कोंच। जुझारपुरा केंद्र पर भारी भीड़भाड़ के बीच लाइनों में लगे दो किसानों की जेब किसी ने साफ कर दी। ग्राम नगेपुरा निवासी रमाकांत परिहार ने बताया कि जेब में खाद के लिए पड़े छह हजार रुपये पार कर दिए। बताया कि बिना खाद के घर लौट आए हैं, पुलिस को भी सूचना नहीं दी है। ग्राम चमेंड़ निवासी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी भी लाइन में लगे थे तभी किसी ने उनका पर्स पार कर दिया। उन्होंने बताया कि पर्स में डेढ़ हजार रुपया व कुछ जरूरी कागजात पड़े थे। पुलिस का कहना है कि कोई सूचना नहीं मिली है, जानकारी की जा रही है।