{"_id":"64860fa23ac31f11820cc638","slug":"husband-sets-house-on-fire-in-dispute-with-wife-orai-news-c-12-1-280993-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पत्नी से हुए विवाद में पति ने घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पत्नी से हुए विवाद में पति ने घर में लगाई आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। पति पत्नी के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि आपा खोए पति ने खुद ही अपने घर को आग लगा दी। जिससे घर में रखी बाइक और नकदी जलकर राख हो गए। घर जलता देख आग बुझाने की कोशिश में पति भी झुलस गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि पुलिस का कहना है आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है।
कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी दिनेश राठौर का रविवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। मोहल्लेवालों ने बताया विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए दिनेश ने आपा खोते हुए खुद ही अपने घर में आग लगा दी। जिससे घर धू-धू कर जलने लगा। यह देख दिनेश घबरा गया। वह आग बुझाने की कोशिश करने लगा। जिससे वह झुलस गया।
आग की चपेट में आकर घर में रखी दस हजार की नकदी और बाइक जल गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दिनेश ने पुलिस को आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने आग से झुलसे पति से जब आग लगने के कारणों के बारे में पूछताछ शुरू की तो डर की वजह से उसने कहानी ही बदल दी, बयान देकर बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि आग की घटना से पहले पति पत्नी में काफी विवाद हुआ था।