{"_id":"6483735ecd326752da0b3984","slug":"husband-killed-wife-injured-in-bike-collision-orai-news-c-12-1-277829-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
जालौन। उरई मार्ग पर भिटारा के पास तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक संवार दंपती घायल हो गए। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली उरई के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी रामलाल गौतम (58) पत्नी गुड्डी (56) के रिश्तेदारी में मछंड मध्य प्रदेश गए थे। लौटते समय भिटारा के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार दूसरी बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दंपती बाइक से उछलकर सड़क के डिवाइडर में टकरा गए।
इससे दंपती के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद मेडिकल काॅलेज उरई के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर ग्वालियर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बाइक चालक रामलाल की मौत हो गई। बेटे गौरव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है ।