फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband, brother-in-law and mother-in-law beat the woman, minor son injured

Jalaun News: पति–देवर व सास ने महिला को पीटा, नाबालिग बेटा घायल

Mon, 08 Sep 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Husband, brother-in-law and mother-in-law beat the woman, minor son injured
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला धोबीपुरा में शनिवार को दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में समझौता करने का दबाव डालने पहुंचे पति, देवर और सास ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में महिला के साथ उसका नाबालिग पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसियों ने हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता पप्पी उर्फ समीक्षा पत्नी रंजन सिंह ने बताया कि उसके ससुराल वालों से लंबे समय से दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी कारण वह दो बच्चों के साथ अलग मकान में रह रही थी। शनिवार को पति रंजन सिंह व देवर रवि उसके घर पहुंचे और समझौता करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर लोहे के हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। किसी तरह वह बचकर थाने पहुंची और तहरीर दी। आरोप है कि थाने से घर लौटते समय रास्ते में पति, देवर और सास ने उसे व उसके बेटे स्वर्ण प्रताप को घेर लिया और लाठी–डंडों से पिटाई कर दी। इसमें नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed