फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband attacked wife's internal organs, she was bleeding and referred

Jalaun News: पति ने पत्नी के अंदरूनी अंग पर किया हमला, लहूलुहान-रेफर

Tue, 10 Dec 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 10 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband attacked wife's internal organs, she was bleeding and referred
कदौरा/उरई (जालौन)। शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमलाकर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। शोर सुनकर पहुंचा पड़ोसी युवक महिला को लहूलुहान हालत में पड़ा देख पड़ोसियों के साथ सीएचसी लेकर पहुंचा, वहां से उसे गंभीर हालत होने पर उरई मेडिकल कालेज फिर वहां से झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन




कदौरा थाना क्षेत्र के जैसुखपुर गांव निवासी सेवकराम आठ वर्ष पूर्व बिहार प्रांत से एक महिला को खरीदकर लाया था। इसके बाद उसने गांव में ही उससे शादी कर ली थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। रविवार को महिला घर पर अकेली थी। तभी वह शराब पीकर घर आया था। पत्नी ने जब उसे शराब पीने से मना किया तो वह पत्नी से मारपीट करने लगा। इसके बाद उसके अंदरूनी अंग में किसी चीज से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जब उसके घर पहुंचे तो महिला को सीएचसी ले गए। वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रभात सिंह का कहना है कि पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed