{"_id":"6765bbc005c1b714f70e44b4","slug":"husband-and-wife-should-avoid-taking-their-dispute-to-court-orai-news-c-224-1-ori1005-123596-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पति-पत्नी अपना विवाद कोर्ट-कचहरी तक ले जाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पति-पत्नी अपना विवाद कोर्ट-कचहरी तक ले जाने से बचें
Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोंच। राष्ट्रीय महिला आयोग व विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन ब्लॉक सभागार में हुआ। अध्यक्षता करते हुए विधिक प्राधिकरण के सचिव व एडीजे राजीव सरन ने कहा कि पति-पत्नी के मध्य मामूली विवाद को थाना, कोर्ट-कचहरी तक ले जाने से बचना चाहिए।
सलाह दी कि मामूली विवाद या मतभेद को परस्पर मिल बैठकर निपटा लेना चाहिए। तलाकशुदा पत्नी को भी अपने पति की पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी व दूसरी शादी करने तक भरण- पोषण लेने का अधिकार है। एसडीएम ज्योति सिंह ने कहा कि शादी के बाद भी महिला को पिता की संपत्ति में कानूनी अधिकार प्राप्त है। कार्यक्रम का संचालन राजीव रेजा ने किया।
बाल कल्याण समिति की सदस्य गरिमा पाठक ने कार्यस्थल पर छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न, महिलाओं के अधिकारी आदि के बारे में जानकारी दी। तहसीलदार जितेंद्र पटेल, बीडीओ सर्वेश कुमार रवि व प्रतीक्षा सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सीडीपीओ चंद्रप्रभा खरे, महिला थानाध्यक्ष उमा सैनी, पूनम यादव, प्रीति खरे, निधि निरंजन, आराधना निरंजन, सोनिया, सीमा, लक्ष्मी, शुभम शुक्ला, जगपाल सिंह, सीता तिवारी आदि रहे।