फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hurt by crop loss, farmer commits suicide

Jalaun News: फसल में नुकसान से आहत किसान ने की खुदकुशी

Sun, 28 Apr 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 28 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Hurt by crop loss, farmer commits suicide
उरई। मटर की फसल में नुकसान होने से परेशान किसान ने खेत पर जामुन के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव फंदे से लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव निवासी किसान हीरालाल (50) शुक्रवार शाम खेत पर चला गया और आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजरे तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पुत्र कृष्ण मुरारी ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। इस बार खेत में मटर की फसल बोई थी, लेकिन पैदावार ठीक नहीं हुई। फसल में नुकसान होने से वह तनाव में गुमसुम रहते थे। किसान की मौत से पत्नी ममता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed