फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hridaynarayan won the race and Shivam won the high jump

दौड़ में ह्दयनारायण तो ऊंची कूद में शिवम ने बाजी मारी

Sat, 02 Nov 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hridaynarayan won the race and Shivam won the high jump
डायट पिंडारी में कबड्डी खेलते छात्र। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पिंडारी में चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम बुंदेली तरंग में दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुई। दौड़ में हृदयनारायण तो ऊंची कूद में शिवम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में हृदयनारायण ने पहला, नितिन सोनी ने दूसरा प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पूनम ने पहला तो पूजा दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में शिवम ने पहला और आकाश ने दूसरा, बैंडमिंटन प्रतियोगिता में हर्ष ने पहला और सत्यम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में साक्षी पहले और गार्गी दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में दीपक ने पहला व सजल खरे ने दूसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में दीक्षा पहले और शिवांगी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग की कबड्डी में 2017 बैच की टीम पहले और 2018 बैच की टीम दूसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में आदर्शमणि और अभिषेक की टोली ने पहला स्थान पाया। अनामिका व अंकिता एवं आकांक्षा व रीमा कुशवाहा की जोड़ी संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका राजेश सिंह चंदेल, पुरुषोत्तम कुशवाहा, उत्तम निरंजन, गुरुनारायण निरंजन, वीरपाल, संजय सिंघाल, महेंद्र पटेल, मुकेश, स्वाति निरंजन, साधना चौबे ने निभाई। डायट के प्रभारी प्राचार्य भगवत पटेल ने बताया कि समापन समारोह कल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed