फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Household reduced to ashes due to fire caused by leakage cylinder

Jalaun News: लीकेज सिलिंडर में लगी आग से गृहस्थी राख

Thu, 01 Jan 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Household reduced to ashes due to fire caused by leakage cylinder
जालौन। धुआताल में बुधवार को घर में गैस चूल्हे पर हलुआ बनाते समय अचानक सिलिंडर लीकेज होने के चलते आग लग गई। चपेट में आकर किचिन में रखा घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कोबरा पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन




नगर क्षेत्र के मोहल्ला धुआताल निवासी रामबहादुर यादव के घर में बुधवार की दोपहर गैस चूल्हे पर हलुआ बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में लीकेज हो गया। कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं और रसोई में तेजी से फैल गई। रसोई में मौजूद महिलाएं आग देखकर घबरा गईं और चिल्लाते हुए बाहर निकल आईं। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घर के सदस्यों ने बिना समय गंवाए आग लगने की सूचना यूपी 112 पर दी। सूचना मिलते ही कोबरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कोबरा पुलिस में तैनात कांस्टेबल जितेंद्र फौजी ने आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आग और अधिक फैलने से रुक गई। कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया तब तक रसोई में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार कोबरा व दमकल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed