फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   House fire, burn stuff of a million

घर में लगी आग, एक लाख का सामान जला

Wed, 11 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 11 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
House fire, burn stuff of a million
आग से गृहस्थी तबाह होेने से गमगीन वारे सिंह। - फोटो : अमर उजाला
खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना देकर आग बुझाने लगे। बाद में पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। तब तक किसान का करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।   डकोर थाना क्षेत्र के गांव टिमराें निवासी वारे सिंह के  घर में बुधवार की सुबह चूल्हे
विज्ञापन


पर खाना बन रहा था अचानक चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख घर में कोहराम मच गया।

आसपास के ग्रामीणाें ने दमकल कर्मियाें के साथ मिलकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वारे सिंह ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान है। उसने आला अधिकारियों से मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


चूल्हे में गिरने से झुलसा बच्चा
जालौन कोतवाली के गांव भदवां निवासी अंशू (3) पुत्र अनूप सिंह बुधवार की सुबह करीबन नौ बजे अपने घर में खेलते समय चूल्हे में गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झंासी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed