{"_id":"609688118ebc3efbef7421dc","slug":"hospital-police-palika-medical-covid-19-orai-news-knp6272972139","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क कराया जाएगा कोविड संक्रमितों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क कराया जाएगा कोविड संक्रमितों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
उरई। अब कोरोना संक्रमित की मौत के बाद उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनका अंतिम संस्कार नगर पालिका की ओर से निशुल्क कराया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए मृत व्यक्ति के परिजनों को मेडिकल कालेज से कोविड 19 मृत्यु का प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा। समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ डी नाथ का कहना है कि अंतिम संस्कार कोविड नियमों के तहत ही किया जाएगा। कोविड से मृत व्यक्ति के शव को परिजनों को देने के लिए मेडिकल कालेज के प्रवक्ता डॉ चरक सांगवान को जिम्मेदारी दी गई है। डॉ चरक ही कोविड संक्रमित का शव पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को देंगे।
उधर, अंतिम संस्कार के लिए परेशान परिजनों की सुध नगर पालिका ने ली है। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के मृतकों का अंतिम संस्कार नगर पालिका निशुल्क कराएगी। कोविड संक्रमण के कारण हुई मौत की दिशा में अंतिम संस्कार से पहले मेडिकल कालेज की ओर से जारी कोविड 19 मृत्यु का प्रमाणपत्र देना होगा। यदि कोई समस्या हो तो इन नंबरों पर सहायता लें।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा 9415592903, ईओ संजय कुमार 9839642805, सफाई निरीक्षक अशोक कुमार 9450135535 पर कॉल करें।