फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,police,FIR,centre,anm

आंगनवाड़ी केन्द्र में घटतौली का लगाया आरोप, हंगामा

Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hospital,police,FIR,centre,anm
कदौरा। क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात कर्मचारियों पर घटतौली व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लाभार्थियों ने हंगामा किया। लाभार्थियों का आरोप है कि आंगनबाड़ी में तैनात कर्मचार ठीक से सामग्री का वितरण नहीं करते। मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि बाल विकास विभाग संबंधित आंगनबाड़ी के जरिए गांव-गांव गर्भवती समेत बच्चों के लिए प्रति माह राशन, चावल, दाल, तेल, घी, दूध आदि सामग्री वितरण करवाई जा रही है। पर ग्राम बबीना में उक्त योजना गरीबों तक नहीं पहुंच रही है। ऐसे ही एक मामला क्षेत्र के ग्राम बवीना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर देखने को मिला। जब पूर्व सूचना के अनुसार लाभार्थी राशन लेने गए तो उनको राशन कम दिया व अन्य लाभार्थियों को राशन खत्म होने का बहाना बना कर टरका दिया गया। जिससे आक्रोशित लाभार्थियों संतोष, बलदेव, कल्लू, राजू व नीलम आदि ने केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से राशन को तय मात्रा से कम दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अधिकारी सुनवाई नहीं करते है, बल्कि डांट डपट के भगा देते है। इस संबंध में प्रभारी सीडीपीओ गोमती देवी ने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed