{"_id":"60e5e9b28ebc3ec75e618b09","slug":"hospital-police-chc-doctor-phc-orai-news-knp6388721173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भीड़ अधिक देख फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भीड़ अधिक देख फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/एट। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल बुधवार को जिले के लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह में पहुंची। इसके बाद उन्होंने जनपद के कई सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। मेडिकल कालेज में वैक्सीनेशन केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पिंडारी, चांदनी, सोमई, एट,कदौरा सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण किया। इसके बाद कोविड में मृत हुए लोगों के बच्चों से भी मिलने पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के माता-पिता का कोविड से निधन हुआ है, सरकार ने उनके लिए बाल कल्याण योजना संचालित की है। जिसके तहत बच्चें को चार हजार रुपये प्रतिमाह व बेटियों के लिए एक लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है। उन्होंने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर प्रसूता व उनके परिजनों से बात कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में भीड़ अधिक होने पर स्टाफ को फटकार लगाई और कहा कि तीमारदारों व अस्पताल पहुंचने वाले को मास्क लगवाना सुनिश्चित करें। थानाध्यक्षों से कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी लगाकर लोगों से मास्क लगवाएं। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कालेज पहुंचकर वैक्सीनेशन केंद्र देखा और कमी पाए जाने पर सुधार करने के निर्देंश दिए।
उधर, एट संवाद के अनुसार राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पिंडारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एट में बने उपकेंद्र एवं सोमई स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके अधीनस्थों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं हर ग्रामीणों का उसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीएमओ डॉ बीएम खैर, प्रभारी चिकित्सालय पिंडारी डॉ कमलेश राजपूत, राजेश सिंह, डॉ चौहान वीरेंद्र सिंह, डॉ अजय यागिक आदि रहे।