{"_id":"608c44908ebc3ea1d7318597","slug":"hospital-covid-19-doctor-orai-news-knp6261501183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से छह की मौत, 68 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से छह की मौत, 68 और संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। लगातार जानलेवा हो रहे कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को छह और लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 121 हो गई है। जबकि 68 नए संक्रमित मिलने से संक्रमितों की भी संख्या बढ़कर 7390 हो गई है। जिसमें 5511 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव केस 1758 है।
जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 367174 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। शुक्रवार को निकले संक्रमितों में सबसे ज्यादा संक्रमित उरई तहसील क्षेत्र के हैं। जहां भी संक्रमित मिल रहे है, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की टीमें उस एरिया में जाकर सैनिटाइजेशन के साथ संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि जिस तरह कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, ऐसे में सबको सतर्कता बरतने की जरूरत है। मास्क अनिवार्य रुप से पहने।
खांसी, जुकाम,बुखार जैसे लक्षण होने पर तत्काल कोरोना की जांच कराए। उन्होंने बताया कि ट्रूनेट जांच में दो पॉजिटिव, एंटीजन जांच में 58 पॉजिटिव और आठ पॉजिटिव आरटीपीसीआर जांच में निकले है। शुक्रवार को भी 1340 लोगों की कोरोना की जांच आरटीपीसीआर के लिए भेजी गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित तेजी से ठीक भी हो रहे है। शुक्रवार को 221 लोग ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।