{"_id":"60e891958ebc3e9e7f6f93b0","slug":"home-park-car-mandalayoukta-bypass-orai-news-knp6392597136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द से जल्द पूर्ण करे सरदार पटेल चौराहे का सौन्दर्यीकरण कार्य: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द से जल्द पूर्ण करे सरदार पटेल चौराहे का सौन्दर्यीकरण कार्य: कमिश्नर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडे की अध्यक्षता में उरई विकास प्राधिकरण की 20वीं बोर्ड बैठक कमिश्नरी सभागार झांसी में हुई। बोर्ड के नामित सदस्यों द्वारा सरदार पटेल चौराहे के सुंदरीकरण का सुझाव प्रस्तुत किया। इस पर मंडलायुक्त ने सुंदरीकरण का कार्य पूरा करने के साथ ही अन्य प्रमुख चौराहों के सौन्दर्यीकरण हेतु प्रस्ताव अगली बैठक में प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उरई विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि अधिकारी लगातार निरीक्षण करें। अवैध निर्माण पर शमन की स्थिति पैदा न हो, इसके लिये अभियंताओं से डोर-टू-डोर सर्वे कराए जिससे मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कार्य सुनिश्चित हो। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत प्रस्तावित बजट का अवलोकन करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि आय पक्ष को और अधिक मजबूत बनाए जाने की जरूरत है।
उरई विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित चुर्खी बाईपास चौराहे तथा जालौन बाईपास चौराहे को भारी वाहनों से सुरक्षा के दृष्टिगत आरसीसी रिंगबीम एवं बोलार्ड लगाए जाने के संबंध में अवस्थापना निधि से इस शर्त के साथ अनुमोदन दिया गया कि रोड सेफ्टी के मानकों के दृष्टिगत कार्य सुनिश्चित कराए जाए। मंडलायुक्त ने उरई महायोजना 2031 के अन्तर्गत राजमार्ग के दोनों ओर 30 मीटर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर 60 मीटर एवं एक्सप्रेसवे तथा बाईपास मार्ग के दोनों ओर 100 मीटर हरित पट्टिका तथा कूड़ा निस्तारण, डंपिंग ग्राउण्ड के प्रस्ताव हेतु स्थल चयन हेतु निर्देश दिए। उन्होंने मल्टीलेविल पार्किंग के लिये स्थल पहचान करने के भी निर्देश दिए। चौरसी आवासीय योजना को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उरई विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, मुख्य लेखाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, बोर्ड के नामित सदस्य ब्रजभूषण सिंह मुन्नू आदि मौजूद रहे।