फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Home guard along with his colleagues beat up a man, report filed against seven

Jalaun News: होमगार्ड ने साथियों के साथ मिलकर की पिटाई, सात पर रिपोर्ट

Fri, 24 Oct 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Home guard along with his colleagues beat up a man, report filed against seven
आटा। अकबरपुर इटौरा गांव में होमगार्ड ने युवक को पीट दिया। पीड़ित थाने से शिकायत कर घर लौट रहा था तो होमगार्ड ने साथियों के साथ रास्ते में उसे रोक लिया और उसकी गाड़ी पर हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ते दिया। उसकी पिटाई भी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी रवि कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि गांव के ही होमगार्ड सुमित यादव ने बुधवार की शाम को उसे रोका और उसकी दादी से लिए उधार रुपये का तगादा करने लगा। जब उसने कहा कि तुम्हारी दादी से उधार लिए हुए 5000 रुपये वापस कर दिए हैं तो उसने गालीगलौज की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसकी शिकायत करने वह थाने से रात 10 बजे कार से लौट रहा था। डिग्री कॉलेज के पास दो बाइकों पर सवार सात लोग आए और गाड़ी रोककर उसकी खिड़की के शीशे पर पत्थर मार कर शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की। थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि होमगार्ड समेत अज्ञात 6 लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed